बरेली, फरवरी 24 -- डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा, पोस्ट ऑफिस से आधार सीडिंग की शिकायतें अधिक आ रही हैं, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। जिससे प्रतिशत बढ़ सके। लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगे रहते हैं। आधार कार्ड केंद्र पर आधार कार्ड बनाने वालों की संख्या कम हो, उन काउंटर पर अधिकारी आवेदकों को भेजें। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...