कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिटी जिले में स्कूली बच्चों के लिए अनिवार्य बनाए गए अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन) आईडी निर्माण की रफ्तार आधार से जुड़ी अड़चनों के कारण थम सी गई है। 10 फरवरी 2026 तक जिले के 2,593 स्कूलों में नामांकित 6,65,526 छात्रों में से 5,92,048 ने आधार उपलब्ध कराया, जबकि 5,41,148 का आधार वेरिफाइड-यस हुआ। इसके बावजूद कुल 4,59,662 छात्रों का ही अपार आईडी जनरेट हो सका है। यानी जिले में अब भी 1,99,778 छात्रों का अपार लंबित है। कुल उपलब्धि 69.07 प्रतिशत पर अटकी है। प्रखंडवार स्थिति में दिख रहा है बड़ा अंतर बलरामपुर (82.74 फीसदी) और डंडखोरा (77.49 फीसदी) अपेक्षाकृत बेहतर हैं। बारसोई (76.44 फीसदी), मनसाही (76.38 फीसदी) और समेली (75.62 फीसदी) भी औसत से ऊपर हैं। वहीं बरारी (72.41 फीसदी), फलका (71.10 फीसदी), प्...