कोटद्वार, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के अंतर्गत रिखणीखाल ब्लाक के न्याय पंचायत धामधार के पंचायतघर कुमाल्डी में सोसाइटी फार इनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट संस्था की ओर से नव निर्वाचित ग्राम सभा प्रधानों व सदस्यों को आधारभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन शनिवार को संस्था के मास्टर ट्रेनर शांतिराज, हरेंद्र बलोधी व ज्योतिष चंदोला ने प्रशिक्षणार्थियों को सतत विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायतों के अभिलेख आडिट व पंचायत के आय के स्रोतों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में ग्राम सभा प्रधान कुमाल्डी, झर्त व कांडानाला सहित अन्य गांवों के ग्राम सभा प्रधानों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...