मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आधार, प्रवेशपत्र और काउंसिलिंग पत्र दिखाने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। जिले के बीपीएससी तीसरे चरण के 2112 अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर पटना गांधी मैदान में मुजफ्फरपुर जिले का आठ काउंटर बनाया गया है। विषय वार निर्धारित काउंटर पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुजफ्फरपुर जिले से नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर डीईओ, डीपीओ समेत 30 अधिकारी कर्मियों की टीम पटना गई है। डीईओ ने बताया कि अभ्यर्थी आधार, प्रवेशपत्र और काउंसिलिंग पत्र लेकर आएंगे। आठ काउंटरों पर 20 कर्मी नियुक्ति पत्र बांटने को लगाए गए हैं। एक कर्मी को 150 से 200 नियुक्ति पत्र बांटने का जिम्मा दिया गया है। विभाग ने जारी किया बार कोड डीईओ ने कहा कि विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.