चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर,संवाददाता आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी। वहीं टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68045/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा 22 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/ 68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 17 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 17 और 20 फरवरी को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर...