पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ फसल की बुआई के दृष्टिकोण से पलामू में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाने वाला आद्रा नक्षत्र का रविवार से आरंभ हो गया। पलामू के किसान आद्रा के पहले दिन मान रखते हैं अर्थात पहले दिन खेतीबारी का कोई काम नहीं करते हैं। साथ ही ईश्वर की विशेष पूजा करते हैं। मेदिनीनगर बाजार में रविवार को आम और जामुन के पके फलों की खूब बिक्री हुई। किसानों अपेक्षा के अनुरूप आद्रा के पहले दिन रविवार की शाम में रिमझिम बारिश भी हो गई। इसे बरसात का मौसम अनुकूल रहने के संकेत के रूप में देखा जाता है। जून में पलामू में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। दो दिन वर्षा नहीं होने से खेत में आम करने के योग्य मौसम बन गया है। किसानों की माने तो खरीफ फसल की बुआई में सोमवार से युद्ध स्तर की तेजी आ जाएगी। पलामू में शनिवार तक जून महीने के सामान्य वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.