गाज़ियाबाद, जनवरी 14 -- गाजियाबाद। पश्चिम बंगाल में आयोजित छठी राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप में जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए जिले की आद्या और कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल स्थित मेदिनीपुर के एग्रा कॉलेज में हुआ। छात्राओं की इस उपलब्धि पर केडीबी स्कूल की प्रधानाचार्या निवेदिता राणा एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...