श्रावस्ती, जनवरी 8 -- कटरा, संवाददाता। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। ऐसे में प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर निजी विद्यालय खुले रहे। इससे नौनिहालों व अन्य छात्र बीमार हो सकते हैं। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की ओर से जिले के सभी कक्षा नर्सरी से लेकर 12 तक के स्कूल को आठ जनवरी को बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निजी विद्यालय खुले मिले। कटरा कस्बे से लेकर गांव तक संचालित कई निजी स्कूलों के खुले होने से इनमें पढ़ने वाले मासूमों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बच्चे बस, साइकिल, ई-रिक्शा व पैदल आदि माध्यम से कांपते हुए विद्यालय जाने को मजबूर रहे। गुरुवार को इकौना क्षेत्र के खरगौरा कटरा में निजी स्कूल खुला रहा। जिसके कारण कड़ाके की ठंड में छोटे व बड़े बच्चे ठि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.