लातेहार, फरवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लंका- चमरडीहा- मंगरा सड़क निर्माण स्थल पर आदेश के बाद भी ठेकेदार के द्वारा योजना बोर्ड नहीं लगाया जा सका है। ऐसा कर ठेकेदार द्वारा विभागीय आदेश का उल्लंघन करने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण महीनों पहले शुरू हो गया है, लेकिन अब तक कार्य स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जो ठेकेदार की मनमानी रवैये को ही दर्शाता है। जबकि विभागीय अधिकारियों के द्वारा सड़क निर्माण स्थल पर पहले ही योजना बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया है। योजना बोर्ड नहीं लगाने के मामले में विभागीय अधिकारी भी मौन साध लिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि योजना बोर्ड से यह पता चल जाता कि किस विभाग से कितनी प्राक्कलित राशि से सड़क निर्माण कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...