बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के डुमरावां पंचायत सरकार भवन में गत पांच माह से पंचायत सचिव नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को छोटे से काम के लिए भी बिहारशरीफ प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण भूषण कुमार व अन्य ने बताया कि बीडीओ के आदेश के बाद भी यहां सचिव नहीं आ रहे हैं। इससे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने के लिए भी लोगों को भाग दौड़ करनी पड़ रही है। इस कारण विधवा पेंशन के लिए आवेदन भी नहीं दे पा रहे हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ मनीष कुमार को आवेदन देकर कर्मी को तैनात करने की गुहार लगायी है। ताकि, ग्रामीणों के काम पंचायत स्तर पर ही हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.