मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- आदेश के तीन दिन बाद भी धावा दल का गठन नहीं मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम इलाके में खुले में मटन या चिकन के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अबतक धावा दल का गठन नहीं हो सका है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने गत 21 फरवरी को ही सभी नगर निकायों को सख्ती को लेकर स्पष्ट आदेश दिया था। इसके बावजूद मुजफ्फरपुर नगर निगम की कार्रवाई सोमवार को केवल चेतावनी देने के लिए माइकिंग तक ही सीमित रही। वहीं, कार्रवाई नहीं होने से कई जगह खुले में और प्रतिबंधित इलाकों में भी मीट-मछली की दुकानों का संचालन होता रहा। नगर प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को इसको लेकर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों संग मिलकर चर्चा की गई। पत्र के आलोक में सभी ने किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई के पहले दुकानदारों को चेतावनी देने का नि...