औरंगाबाद, फरवरी 12 -- औरंगाबाद जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को अलग कर सुरक्षित रखा गया है। निर्वाचन संबंधित वाद दायर होने के मामले में यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में 219-गोह विधानसभा एवं 221-नवीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दायर निर्वाचन वाद से संबंधित ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को वेयर हाउस में अलग कर सुरक्षित रखने हेतु प्रखंड परिसर, औरंगाबाद स्थित ईवीएम गोदाम को खोला गया। वेयर हाउस खोलने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हुई। संबंधित ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की पहचान, मिलान एवं आवश्यक अभिलेखीकरण के उपरांत उन्हें पृथक रूप से सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.