गोपालगंज, जनवरी 7 -- फुलवरिया। एक संवाददाता कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इस अवधि में किसी भी विद्यालय या कोचिंग केंद्र का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन ने बताया कि ऐसे संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रखंडों के बीईओ को जांच का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...