समस्तीपुर, जनवरी 21 -- खानपुर। प्रखंड के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड पंचायत राज अधिकारी, संजीव कुमार द्वारा दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत सचिव अशोक कुमार तिवारी को पंचायत के वार्ड आठ के लोगों से प्राप्त परिवाद पत्र की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन पंचायत सचिव न तो उक्त परिवाद पत्र की जांच की और न ही जांच प्रतिवेदन खानपुर बीपीआरओ को उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया था। लेकिन पंचायत सचिव द्वारा अधिकारी के इस आदेश का भी अनुपालन नहीं किया गया। बीपीआरओ खानपुर ने पुन: प्रतिवेदन दिया कि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय अनुपस्थित रहते हैं तथा पंचायत के लोगों से जन्म प्रमाण पत्र एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.