गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। जिले में अभिभावक अक्सर यह सवाल उठाते रहे हैं कि स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता, अनुभव और विषयवार जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं होती। कई स्कूलों की वेबसाइट या तो अपडेट नहीं रहतीं या फिर जरूरी डाटा जानबूझकर अधूरा रखा जाता है। ऐसे में अब सीबीएसई ने स्कूलों की इस कार्यप्रणाली पर सख्ती बरतते हुए शिक्षकों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्कूलों को शिक्षकों का नाम, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव और विषयवार विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। यह जानकारी तय मानकों के अनुसार होगी और समय-समय पर इसमें बदलाव भी करना अनिवार्य रहेगा, ताकि अभिभावकों को सही और नई जानकारी मिलती रहे। स्कूलों को हर वर्ष अपनी वार्षिक रिपोर्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होगी। इस रिपोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.