पिथौरागढ़, जून 28 -- धारचूला, संवाददाता। आदि कैलास क्षेत्र को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के बाद इस मार्ग में तीन स्थानों में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे भगवान भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे व वापस लौट रहे श्रद्धालुओं सहित तीन सौ से अधिक लोग फंस गए। भूखे-प्यासे लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इधर प्रशासन सड़क खोलने में जुटा है। तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग दारमा, व्यास, चोदास वैली के 37 सहित 45 से अधिक गांवों को जोड़ता है। शुक्रवार रात इस मार्ग में कुलागाड़, स्याकुरी जीरो पॉइंट व तवाघाट चोतुल धार के पास भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग में पूर्णतया आवाजाही बंद है। शनिवार दोपहर बारह बजे तक भी इस मार्ग में आवाजाही सुचारू नहीं हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.