लातेहार, सितम्बर 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के हुटाप पंचायत अंतर्गत बोरसीदाग के अलावे चकला, किता, सोंस, सेरक, डड़ेया, रेंची, बनहरदी, महुआ मिलान, जमीरा, दामोदर, हिसरी, लाधुप समेत कई ग्राम पंचायतों में कई गतिविधियां व कार्यक्रम संचालित किए गए। डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार आईटीडीए डायरेक्टर प्रवीण कुमार गगराई,बीडीओ चंदन प्रसाद ने अधिकारियों की टीम के साथ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद है। इस दौरान ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए विलेज एक्शन प्लान भी तैयार किया गया। ताकि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनजातीय समुदाय को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जा सके। योजनाओं में विशेष रूप से बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, खेल का मैदान, बाजार जैसी आधारभूत सुविधाओं एवं सामाजिक विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.