गुमला, मार्च 16 -- चैनपुर प्रतिनिधि संत चार्ल्स सोसायटी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस -2025 धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में चैनपुर प्रखंड की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि प्राचीनकाल में महिलाएं पर्दे के पीछे रहती थीं,लेकिन अब वे समाज,परिवार और देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने खासतौर पर आदिवासी समाज की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय में महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं होता। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए और नशापान जैसी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। मुखिया सुशील दीपक मिंज ने भी महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.