देवघर, सितम्बर 29 -- पालोजोरी। अंचल क्षेत्र में आदिवासी समुदाय का दसांय पर्व हुदूड़ दुर्गा पूजा के साथ शुरू हुआ। मौके पर माधोपुर ,लोरियो, चलबली, भुरकुंडी, असना, दहजोरिया सहित विभिन्न आदिवासी गांवों में पारंपरिक रूप से दासांय गुरू के देख-रेख में पूजा स्थल पर दसांय बोंगा-बेलबरण पूजा के साथ-साथ हुदूड़ दुर्गा की पूजा व आराधना की गई। आदिवासी गांव में दसांय गुरू जोगमांझी चरका मुर्मू, मांझी हाड़ाम अबिशल मरांडी, नयाकी हेनाधन मुर्मू, गोड़ेत होपना मुर्मू, पराणिक कुड़ूम नायकी मुलिन्द मुर्मू ,सीताराम मुर्मू, ओबीसल मरांडी के अगुवाई में पूजा स्थल पर लोगों ने वाद्य यंत्रों व मयुर पंख के साथ विधि विधान पूर्व हुदूड़ दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस दौरान मारांग गुरू, कामरू गुरू की पूजा अर्चना परंपरा के अनुसार किया गया। श्रद्धालु मांझी हाड़ाम ने बताया कि दसांय बोंगा ...