हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एससी, एसटी प्रकोष्ठ एवं समाजशास्त्र विभाग की ओर से जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आदिवासी नायकों के योगदान, उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत ने कहा कि जनजाति समाज प्रकृति का आधार है और हमें इसका संरक्षण करना होगा। आदिवासी क्षेत्रों में आजीविका सुधार के लिए जैव-संसाधन केंद्रों को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। कुलपति प्रो.नवीन चन्द लोहनी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भारत के जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और योगदान का सम्मान करने वाला राष्ट्रीय उत्सव है। प्रो.पीडी पंत निदेशक अकादमिक, प्रो.रेनू प्रकाश निदेशक समाज विज्ञान विद्याशाखा, डॉ. ज्यो...