लोहरदगा, जनवरी 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला के विभिन्न रूढ़िजन्य पारंपरिक आदिवासी समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस की अगुवाई राष्ट्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव, केन्द्रीय सरना समिति संरक्षक मणि उरांव आदि ने किया। शनिवार को घोषित झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की। पड़हा राजा सोमा मुण्डा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। पेसा कानून नियमावली को मजबूत बनाने, ग्राम सभाओं को वास्तविक रूढ़िजन्य पारंपरिक लोगों के हक अधिकार देने की मांग की गई। पारंपरिक,संस्कृति सभ्यता से जुड़ी जमीनों को जमीन दलालों से बचाने का संकल्प लिया गया। मशाल जुलूस के माध्यम से समस्त पारंपरिक एवं विभिन्न सरना आदिवासी संगठन ने मांग की है कि पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के सभी दोषियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.