जमशेदपुर, मई 10 -- आदिवासी समाज ने भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी जमीन पर संचालित आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद बनी स्थितियों के बीच भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का ऐलान किया है। समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने इसके लिए शुक्रवार को तिरंगा हाथ में लिए जीतकर डहार (विजय संकल्प यात्रा) निकाल युद्ध होने की स्थिति में मैदान में उतरने का ऐलान किया। शुक्रवार को परसूडीह स्थित सरजामदा में आदिवासी समाज ने यह विजय संकल्प यात्रा निकाली और पूरे भारत को ऐसे माहौल में एकजुट होने का संदेश दिया। गांव की महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि आज जो माहौल बना है, उसमें देश की सेवा को लेकर महिलाओं के योगदान को भी पूरे विश्व ने देख लिया है। इसलिए हम भी देश का मनोबल बढ़ाना चाहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.