जमशेदपुर, जून 24 -- आदिवासी समाज के लोग लखनऊ जेल में बंद दिनेश मुर्मू का केस लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग करेंगे। यह फंड गांव-गांव जाकर जुटाया जाएगा। इसके लिए हर घर से छोटी-छोटी राशि चंदे के रूप में एकत्र की जाएगी। सोमवार को इसे लेकर तालसा (सुंदरनगर) में ग्रामसभा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू ने की। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि 23 मई को बिहार के मुंगेर जिले के निवासी दिनेश मुर्मू ने अपने ऊपर 32 वर्षों से हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने बाबा तिलका माझी के पदचिह्नों पर चलते हुए विद्रोह का रास्ता अपनाया और कथित रूप से भ्रष्ट सीबीआई अफसर के सीने में तीर मारकर भ्रष्टाचार का विरोध किया। घटना के बाद से वह लखनऊ जेल में बंद हैं। दिनेश मुर्मू के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.