भागलपुर, जनवरी 26 -- नवगछिया। निज संवाददाता। आदिवासी समाज ने लोक आस्था के महापर्व थाड़ी व्रत को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया। मदरौनी स्थित पोखर में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की। उपासक नंदकिशोर और गणेश परिहार ने बताया कि यह त्योहार हमलोगों का बहुत बड़ा त्योहार है। इसमें सूर्य भगवान की पूजा होती है। बेर, मिश्री, शकरकंद चढ़ता है। पर्व पर व्यवस्था बनाने के साथ सहयोग में मुक्ति नाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष, बिनोद मंडल, मनोज कुमार पाण्डेय, गौरव सिंह, नंदकिशोर सिंह लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...