रामगढ़, मई 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आदिवासी संघर्ष मोर्चा की हजारीबाग-रामगढ़ जिला इकाई की बैठक रविवार को चपरी मोड़ अरगड्डा में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष बेदिया व लालचंद बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कहा गया कि आदिवासी अधिकारों का दमन, जल जंगल जमीन व खनिज संपदाओं की हो रही लूट, नक्सली गतिविधियों के नाम पर चलाए जा रहे सैन्य अभियान के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर आगामी आठ व नौ जून को रांची में कंवेंशन आयोजित किया गया है। कंवेंशन को सफल बनाने तथा हजारीबाग व रामगढ़ जिला से बड़ी संख्या में आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि कंवेंशन को लेकर गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवकीनंदन बेदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.