पूर्णिया, नवम्बर 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता।23 वर्षीय आदिवासी युवक की हत्या के मामले में दो माह बाद भी आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने के नाराज आयोग के सदस्य ने थानाध्यक्ष को एक सप्ताह का समय दिया है। बुधवार को धमदाहा थानाक्षेत्र के सिम्ब्राह टोला वार्ड नंबर 15 कुकरौन नं. दो गांव पहुंचे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बासुकी ने गांव निवासी विश्वनाथ टुडू के पुत्र राजकुमार टुडू की हत्या के मामले में निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई हैं? निरीक्षण के दौरान उनके साथ में जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष उमेश पासवान के अलावा धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान आयोग के सदस्य तल्लू बासुकी पहले पीड़ित के घर जाकर वहां ग्रामीणों से हत्या के कारणों ...