चाईबासा, अगस्त 26 -- चाईबासा। आदिवासी मुंडा समाज पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व नगर पार्षद अध्यक्षा नीला नाग के छोटा नीमडीह स्थित आवास में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के मुख्य संरक्षक नीला नाग, गोपाल सामंत, अजय शांडिल्य, आलोक सामंत ने की। बैठक में वर्ष 2022- 25 की पुरानी कमिटी को भंग कर और सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में सुमित सिंह मुंडा को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रकाश सुलंकी को उपाध्यक्ष। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता हरीश सांडील का चुनाव किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर बागुन नाग को बनाया गया। जबकि सह सचिव पद पर मीना मुंडा एवं अर्जुन मुंडा का चयन किया गया। सह कोषाध्यक्ष पद पर सुषमा नाग का चयन किया गया, जबकि राम कृष्णा टूटी को संगठन सचिव का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर आदिवासी मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.