चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के आदिवासी मित्र मंडल पोटका में शुक्रवार को मागे पोरोब का आयोजन किया जाएगा। मागे पोरोब के लिए आयोजन समिति का पूर्व में ही गठन किया जा चुका है। वहीं पोरोब के आयोजन को लेकर जनसंपर्क गतिविधियां और तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा भी जारी कर दी है। आयोजन समिति की ओर से सदस्य समूहों में बंट कर आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र दिया गया है। सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड समेत आदिवासी समाज के गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पोरोब की रुपरेखा और समय सारणी जारी कर दी है। अपराह्न साढ़े 12 बजे दियुरी स्नान के लिए प्रस्थ...