जमशेदपुर, मार्च 18 -- आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न एवं समृद्ध बनाने के लिए सोमवार को रांची में ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) एवं उषा इंटरनेशनल लिमिटेड, हरियाणा के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किया गया। इसमें उषा इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से स्टेट मैनेजर फ्लेक्स तिर्की, डिप्टी डेवलपमेंट मैनेजर सुरभि राज एक्का, क्षेत्रीय प्रबंधक सायकत नसकर एवं टिक्की की ओर से झारखंड चैप्टर प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी के अलावा बसंत तिर्की, सौरव बेसरा, राज मार्शल मार्डी, फैशन डिजाइनर निकिता कुजूर, वासबी किंडो, सोहराय कला के विशेषज्ञ मौजूद थे। समझौते के तहत दोनों संगठन आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेंगे। इस कार्य में तकनीकी ज्ञान, मार्केटिंग एवं नवाचार पर ट्राइबल चैंबर मदद करेगी। उषा कंपनी के सुरभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.