रांची, जनवरी 15 -- रांची। कांके होचर के रहने वाले आदिवासी नेता लक्ष्मीनारायण मुंडा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने का मामला सामने आया है। मामले में लक्ष्मीनारायण ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लक्ष्मीनारायण के आवेदन में कहा गया है कि उनकी व्यक्तिगत तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। पोस्ट करने वाले ने धार्मिक विद्वेष फैलाने का प्रयास किया है। उनकी धार्मिक पहचान को विकृत किया गया है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...