नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कहा कि वह पूरे देश के गौरव थे। मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। आज पूरा देश हर्षोल्लास से उनकी 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। गृह मंत्री ने कहा, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन किया। बता दें, वर्तमान झारखंड में 1875 में जन्मे मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और उन्हें आदिवासियों को उसके विरुद्ध संगठित करने का श्रेय दिया जाता है। उनका 25 वर्ष की अल्पायु में ब्रिटिश हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.