रांची, नवम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ की बैठक रविवार को मोरहाबादी स्थित आदिवासी छात्रावास में हुई। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश मिंज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी छात्र संघ का पुनर्गठन और विस्तार किया जाएगा। परिसीमन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। इस संबंध में अगली बैठक 7 दिसंबर को सिमडेगा में करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि गुमला में छात्र संघ की ओर से आदिवासी मुद्दों पर रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में डॉ सुशील मिंज, सुरेश टोप्पो, सतीश भगत, संजय महली, महावीर उरांव, रोशन खलखो, सुदेश उरांव, पाला टोप्पो, परमेश्वर उरांव, तेज सिंह मुंडा, मदन मुंडा, सुखदेव कच्छप ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.