रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ की बैठक शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के अध्यक्षता में हुई। इसमें कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन की दखलदिहानी न होने और गैर-आदिवासियों से विवाह कर आरक्षण व जमीन हड़पने वाली विसंगतियों पर रोष जताया गया। साथ ही, डीएसपीएमयू का नाम वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय न किए जाने पर भी आपत्ति दर्ज की गई। इन मुद्दों को लेकर 28 फरवरी को लोक भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदीप मुंडा, सुमित उरांव, राजू उरांव, रविसन मांझी, विवेक तिर्की, निशांत तिर्की, महादेव उरांव व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...