देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। एएस कॉलेज सत्संग देवघर के विज्ञान संकाय परिसर में आदिवासी छात्र संघ देवघर के तत्वावधान में 4 जनवरी रविवार को दिशोम सोहराय पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दिशोम सोहराय पर्व को सफल बनाने के लिए आदिवासी छात्र संघ देवघर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटान एएस कॉलेज के विज्ञान संकाय परिसर में होगा। वहीं आदिवासी कल्याण छात्रावास सत्संग देवघर में रहने वाले छात्रों द्वारा दिशोम सोहराय पर्व को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सोहराय पर्व को भव्य बनाने में कार्यक्रम को आकर्षक बनाने को लेकर कॉलेज परिसर में मंच का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए आदिवासी कल्याण छात्रावास सत्संग देवघर के छात्र नायक विनय कुमार ने कहा कि दिशोम सोहराय पर्व को लेकर संघ के पदाधिकारियों और कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.