रांची, मई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग 10वीं एवं 12वीं पास मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की नि:शुल्क तैयारी कराएगा। इसकी शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह से होगी। यह घोषणा कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की। वे बुधवार को रांची के जिला स्कूल परिसर में संचालित आकांक्षा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलने पर वे इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सरलता से सफल हो सकते हैं। विभाग इसके लिए व्यापक तैयारी करेगा। जब आदिवासी समाज के विद्यार्थी क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करेंगे, तभी हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आदिवासी समाज के बच्चे-बच्चियों में काफी प्रतिभा है। जरूरत है कि हम सभी लोग मिलकर उनकी प्रतिभा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.