दुमका, जनवरी 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। सरकारी बस स्टैंड के समीप गुरुवार को सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोहराय मिलन समारोह का आयेाजन आदिवासी चालक संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झामुमो के जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की उपस्थित हुए। इस अवसर पर चालक संघ ने सर्वप्रथम बस स्टेंड पर बने सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना किया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि एवं आदिवासी समाज के महिला एवं पुरूष पारंपरिक पोशाक में नृत्य-संगीत का भी आयोजन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो उनकी संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से आदिवासी समुदाय अपनी एकता और अस्तित्व को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर आदिव...