जामताड़ा, जनवरी 11 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न गांव में इन दिनों सोहराय पर्व की धूम देखी जा रही है। सोनवाद, मेजिया लादना सहित विभिन्न आदिवासी गांवमें सोहराय को लेकर पूजा की जा रही है। गांव को जहां लोगों द्वारा सजाया गया है वही जाहिरथान में पूजा अर्चना की गई। प्रोफेसर सुनील कुमार हसदा ने बताया कि सोहराय आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व है। जो 5 दिनों तक मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन शिकार के साथ इसका समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...