रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार द्वारा पेश अबुआ दिशोम बजट पर ट्राईबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने बजट के बढ़ते आकार और शिक्षा क्षेत्र में किए गए विशेष प्रावधानों को राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए एक सकारात्मक संकेत माना है। हालांकि, उद्योग जगत के लिए आवंटित राशि पर टिक्की ने असंतोष जताया है। संगठन का मानना है कि उद्योगों के लिए की गई मामूली वृद्धि धरातल पर कोई बड़ा बदलाव लाने में सक्षम नहीं होगी। विशेष रूप से, राज्य की समावेशी विकास की अवधारणा के बावजूद बजट में आदिवासी उद्यमियों के लिए किसी स्पष्ट प्रोत्साहन योजना या वित्तीय ढांचे का अभाव चिंताजनक है। :: कोट:: बजट में उद्योग क्षेत्र हेतु वृद्धि नाकाफी है। शिक्षा पर ध्यान देना सराहनीय है, किंतु आदिवासी उद्यमियों के लि...