दुमका, जनवरी 3 -- रानेश्वर। प्रखंड के पाथरा गांव स्थित भारत सेवाश्रम संघ, स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में शनिवार को आदिवासियों के महान नेता, झारखण्ड आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता एवं संविधान सभा के सदस्य मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम की आयोजन कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज ने कहा की हम लोग खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, यह मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष और त्याग का परिणाम है। वे एक महान नेतृत्वकर्ता, आदिवासी अस्मिता के सशक्त रक्षक, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले योद्धा थे। झारखण्ड आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.