साहिबगंज, फरवरी 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। सात दिवसीय आदिवासियों के महाकुंभ राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का शुभारंभ रविवार को डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह व विदिन समाज के गुरु बाबा अभिराम मरांडी ने संयुक्त रूप से यहां सूर्यदेव घाट पर दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विदिन समाज के धर्मगुरु अभिराम मरांडी समेत अन्य धर्म गुरु को डीसी हेमंत सती ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने मेला में आए हुए श्रद्धालु सहित पूरे राज्य वासियों को राजकीय माघी पूर्णिमा मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मेला में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उन्होंने माघी पूर्णिमा के महत्व , परंपरा, स्नान, पूजा आदि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। धर्मगुरु अभिराम मरांडी ने नशा मुक्त समाज का प्रचार प्रसार करते हुए शराब पीने वाले व्यक्तियों से कहा कि शराब का...