कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आदिम जनजाति समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावी प्रयास कर रहा है। इस दिशा में आज जयनगर, डोमचांच और नगर पंचायत कोडरमा के बिरहोर टोलों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। उपायुक्त ऋतुराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने उपस्थित परिवारों को सरकारी योजनाओं में आवेदन करने और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी पहल की जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाए गए। उपायुक्त ने सभी पात्र परिवारों से आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आदिम जनजाति परिवारों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गई। सभी लाभार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग भी कराई गई। मनरेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.