गुमला, जनवरी 16 -- चैनपुर संवाददाता। गुमला जिले के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित डोकापाठ में शुक्रवार को आयोजित वन महोत्सव के दौरान स्थानीय आदिम जनजातीय समुदायों को वनाधिकार अधिनियम -2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का पट्टा प्रदान किया गया। फिया फाउंडेशन के सहयोग से प्रशासन ने डोकापाठ और लीगिरपाठ समेत चार गांवों के पारंपरिक वन क्षेत्र पर ग्रामीणों के कानूनी दावे को मान्यता दी। कुल 527 हेक्टेयर (लगभग 1300 एकड़) वन भूमि अब इन गांवों के फल,फूल और अन्य वनोपज पर ग्रामीणों के पूर्ण अधिकार का प्रमाण बनेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, रेंजर जगदीश राम और फिया फाउंडेशन के ललित उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य और जिला वनाधिकार समिति की सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि यह पट्टा सिर्फ एक कागज नहीं बल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.