रांची, अक्टूबर 7 -- रातू, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को रातू और नगड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनके आवास पर मिलकर बधाई दी। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज नाथ शाहदेव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रातू पूर्वी के परमेश्वर गोप, संजीव तिवारी, जयप्रकाश साहू और रांची जिला ग्रामीण मूलवासी सदान मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर आदित्य साहू को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड की राजनीति में उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.