रामगढ़, अक्टूबर 4 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कार्य किया है। उनकी कार्यशैली सबको साथ लेकर चलने की रही है। इससे निश्चित रूप से भाजपा के जनाधार का विस्तार होगा और आने वाले चुनावों में पार्टी को लाभ मिलेगा। उक्त बातें भाजपा प्रदेश युवा नेता पंकज साहा ने आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयों का तांता लग गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए उत्साहजनक निर्णय बताया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.