देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नेतृत्व में गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी आादित्य व अदिति ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दोनो खिलाड़ी रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करते हैं। अंडर-15 राज्यस्तरीय चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता 14 व 15 जून को हुई। इसमें आदित्य गुप्ता 38 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने मे सफल रहे। वहीं अदिति सिंह ने 66 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। आदित्य गुप्ता महाराष्ट्र के नागपुर में होने जा रही अंडर-15 राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से ग्रीको रोमन स्टाइल के 38 किलोग्राम भार वर्ग में खेलेंगे। इनकी सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, कुश्ती संघ के प्रशिक्षक रामजनम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.