रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन आदित्य विजन लिमिटेड की ओर से शनिवार को कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव ग्राउंड में 'बाय एंड विन-2025' मेगा ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग के मिन्टू सैकू को प्रथम पुरस्कार के रूप में सपनों का घर (फ्लैट) मिला। घर के अलावा कई भाग्यशाली विजेताओं को कार और बाइक भी दी गई। कंपनी के निदेशक निशांत प्रभाकर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों का अटूट विश्वास ही आदित्य विजन की असली ताकत है। कहा कि बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश में 190 से अधिक स्टोर के साथ कंपनी आज सर्विस और भरोसे का पर्याय बन चुकी है। 6 जनवरी को लखनऊ में मेगा लकी ड्रॉ मेगा ड्रॉ का अगला पड़ाव 6 जनवरी को लखनऊ में होगा। इसी के साथ कंपनी ने 'बाय एंड विन-2026' का भी ऐलान किया। यह एक जनवरी 2026 से 30 दिसबंर 2026 तक मान्य ह...