पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- गंगोलीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल की क्षेत्रीय इकाई ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश सिंह भंडारी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त यूथ अध्यक्ष आदित्य मेहरा का फूलमालाओं से स्वागत किया। अध्यक्ष मेहरा ने कहा पार्टी ने युवा चेहरे को यह जिम्मेदारी सौंपकर युवाओं के मुद्दों को मुखरता से उठाने व पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी माह में ठोस रणनीति व स्पष्ट कार्ययोजना से कार्य करने का संकल्प लिया, साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं, स्थानीय विकास व रोजगार के मुद्दों में प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.