रुद्रपुर, फरवरी 11 -- खटीमा। हिन्द पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नीरज कुमार, प्रशासिका मंजू खन्ना एवं प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, शायरी और मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। आस्था चौधरी को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' चुना गया। स्पार्क ऑफ द ईवनिंग का खिताब दीया राणा और यूनुस को मिला। मिस्टर फेयरवेल आदित्य कुमार और मिस फेयरवेल अभिलाषा भट्ट रहीं। दीपांशु ओझा को मिस्टर हिन्द और हर्षिता शर्मा को मिस हिन्द चुना गया। अंत में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...