नैनीताल, जनवरी 28 -- भवाली। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की घोषणा के बाद आदित्य बोहरा को भवाली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी आदित्य बोहरा को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि आदित्य बोहरा युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं, जिसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। आदित्य बोहरा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवाली क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.