संतकबीरनगर, जुलाई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आंख के आपरेशन का समस्त बिल बाउचर देने के बाद भी कटौती किए गए 9741 रुपए को दस प्रतिशत ब्याज सहित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की कोर्ट ने भुगतान करने का फैसला दिया। यह भुगतान आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कम्पनी एडी टावर बैंक रोड शाहपुर गोरखपुर को निर्णय की तिथि से 60 दिन के अंदर करना होगा । उपभोक्ता फोरम ने हेल्थ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध परिवादी को क्षतिपूर्ति के रूप में 20 हजार रुपए तथा वाद व्यय के रूप में दस हजार रुपए कुल 30 हजार रुपए निर्णय की तिथि से 60 दिन के अंदर भुगतान करने का भी फैसला दिया। प्रकरण में ऋषिमुनि पुत्र मनोरथ ग्राम मनियरा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने अधिवक्ता रणजीत कुमार चौधरी के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.